Loan Foreclosure Benefits: भारत में लगभग सभी लोग अपने कई काम पुरे करने के लिए बैंक या किसी अन्य संस्था से लोन जरूर लेते हैं, जिसके बाद उन्हें हर महीने बैंक या जिस संस्था से उन्होंने लोन लिया हैं उन्हें महीने की EMI में पैसो का भुगतान करना होता हैं। यह लोन अलग-अलग प्रकार के होते हैं जैसे – पर्सनल लोन, कार लोन, होम लोन आदि।
यह सभी लोन अलग-अलग अवधि के लिए दिए जाते हैं जिसमे पर्सनल लोन और कार लोन का अवधि कम होती हैं पर होम लोन की अवधि सबसे ज्यादा होती हैं जिसमे लोगो को कभी-कभी 15 से 20 साल तक के लिए भी EMI का भुगतान करना पड़ता हैं। ऐसे स्तिथि में ज्यादा लम्बे समय तक EMI का भुगतान करते-करते कई लोग काफी परेशान हो जाते हैं।
पर अब ऐसी या किसी भी स्तिथि में आपको परेशान होने की जरूरत नहीं हैं क्योकि अब आप Loan Foreclosure Benefits का मदद लें सकते हैं। Loan Foreclosure बैंकिंग की एक ऐसी विधि हैं जिसमे आप अपने किसी भी लोन को उसके समय की अवधि से पहले खत्म करवा सकते हैं। तो चलिए Loan Foreclosure का प्रोसेस के साथ Loan Foreclosure Benefits के बारे में जानते हैं।
Loan Foreclosure का Process क्या हैं?
यदि आप अपने किसी भी लोन को समय से पहले बंद करवाना चाहते हैं तो उसके लिए उस लोन की कुछ EMI की पेमेंट आपको पहले करनी होगी तभी आप इस सुविधा का इस्तमाल कर पाएंगे। अब अगर आप इस सुविधा का इस्तमाल करना चाहते हैं तो नीचे हमने इसका प्रोसेस दिया हुआ हैं।
सबसे पहले आपको उस बैंक में जाना होगा जहाँ से आपने लोन लिया हुआ हैं।
बैंक जाने के बाद आपको वहाँ से Loan Foreclosure का आवेदन पत्र लेना होगा।
Loan Foreclosure का आवेदन पत्र बिलकुल सही भरे और उसे बैंक में जमा करवा दें।
आवेदन पत्र के साथ आपको अपना पैन कार्ड, लोन अकाउंट का नंबर और अपने पते की कॉपी भी लगानी होगी।
फिर आपका आवेदन स्वीकार होने के बाद आपके लोन की बची हुई रकम का आपको बैंक की तरफ से डॉक्यूमेंट मिल जाएगा। जिसमे आपको अब कितना रकम बैंक को चुकाना हैं इसका डाटा होगा।
जिसके बाद आप बैंक की बची हुई राशि NEFT/RTGS के द्वारा उन्हें भुगतान कर सकते हैं। राशि भुगतान करने के बाद आपके लोन की EMI बंद कर दी जाएगी, इस तरह आप अपने लोन की भारी EMIs के चक्कर से फ्री हो सकते हैं।
Loan Foreclosure पर कितना लगेगा चार्ज?
आपमें से कई लोग अभी सोच रहे होंगे कि अगर हम Loan Foreclosure सुविधा का इस्तमाल करते हैं तो इस पर हमे कितना चार्ज देना होगा क्योकि अक्सर देखा गया हैं कि बैंक के हर काम में कोई न कोई चार्ज जरूर लगता हैं। आरबीआई (RBI) के नियमो के अनुसार अगर आपका लोन फ्लोटिंग इंटरेस्ट पर हैं तो लोन समय से पहले बंद करवाने पर आपको कोई भी चार्ज नहीं देना होगा।
पर यदि लोन फिक्स्ड इंटरेस्ट पर हैं तो आपकोLoan Foreclosure के समय बैंक को चार्ज देना पड़ सकता हैं। पर्सनल लोन पर कई बार बैंक कोई भी चार्ज उपभोक्ता से नहीं लेते होते हैं और हर बैंक का Foreclosure चार्जअलग-अलग होता हैं। लोन लेते समय जो आपको लोन एग्रीमेंट मिलता हैं उसमे भी आप Loan Foreclosure के चार्ज के बारे में पढ़ सकते हैं।
Loan Foreclosure के फ़ायदे
अगर आप Loan Foreclosure करवाने का सोच रहे हैं तो आप नीचे इसके फ़ायदे के बारे में पढ़ सकते हैं।
Loan Foreclosure का सबसे बड़ा फ़ायदा यह हैं कि हर महीने जो आप लोन की EMI भरते हैं उससे आपको छुटकारा मिल जाएगा।
इससे आपका ओवरआल क्रेडिट स्कोर भी अच्छा होता हैं, जिससे आपको आगे कोई भी लोन लेने में आसानी होती हैं।
आप अभी जो बैंक को लोन पर ब्याज दे रहे हैं आप उस ब्याज से बच सकते हैं।
इसके आलावा भी Loan Foreclosure के कई फायदे हैं जैसे – अब आप पर कोई प्रेशर नहीं होगा बैंक को EMI देनी की आदि।
इन बातो का जरूर रखे ध्यान
Loan Foreclosure करवाने के बाद निचे लिखी हुई बातो का जरूर ध्यान रखे।
बैंक से Loan Foreclosure का सर्टिफिकेट जरूर लें।
लोन बंद होने के 10 से 15 दिनों के अंदर बैंक से अपने जमा किए हुए दस्तावेज जरूर लें।
अपने सभी दस्ताबेजों का वेरिफिकेशन जरूर करें कि कही कोई दस्ताबेज ख़राब हालत में तो नहीं हैं।
जब भी आप Loan Foreclosure सुविधा का इस्तमाल करेंगे उसके बाद आपको इन बातो का जरूर ध्यान देना हैं। हम आशा करते हैं कि यह लेख आपको पसंद आया होगा इसलिए इसे अपने दोस्तों के साथ जरूर साँझा करें।
आम पूछे जाने वाले प्रश्न – Loan Foreclosure Benefits
क्या बैंक लोन समय से पहले बंद करवाया जा सकता हैं?
आप किसी भी बैंक लोन को Loan Foreclosure की सुविधा से समय से पहले बंद करवा सकते हैं।
Loan Foreclosure कैसे होगा?
Loan Foreclosure करवाने के लिए आपने जिस बैंक से लोन लिया हैं आपको उस बैंक की शाखा में जाकर Loan Foreclosure के लिए आवेदन देना होगा।
Fixed Deposit Offer: इन बैंको में मिलेगा FD निवेश पर 9% से ज्यादा ब्याज, अभी करें आवेदन
Fixed Deposit Offer:हमारे देश भारत में सबसे ज्यादा लोग अपने पैसो को FD या GOLD में निवेश करते हैं क्योकि इन दोनों को सबसे अच्छा निवेश विकल्प माना जाता हैं। जिसमे FD को एक ऐसा निवेश विकल्प माना जाता हैं जिसमे लोग लम्बे समय के लिए पैसा निवेश करना पसंद करते हैं क्योकि इसमें ज्यादा कोई रिस्क नहीं होता हैं।
पर अब FD में निवेश करना पहले से ज्यादा पॉपुलर हो गया हैं क्योकि इस समय कई बैंक FD निवेश पर काफी अच्छा ब्याज दे रहे हैं और ये ब्याज 9% से भी अधिक हैं। यहाँ तक कि ये बैंक अपने PPF निवेश पर भी इतना ब्याज नहीं देती हैं, वहीं अगर बात करें वरिष्ठ नागरिकों की तो उनके लिए FD पर कई ओर ज्यादा ब्याज बैंक प्रदान कर रही हैं।
आज के इस लेख में हम उन बैंको के बारे में जानेंगे जहाँ पर आपको FD में निवेश करने पर 9% से ज्यादा का ब्याज मिलेगा, और आप अपने पैसो पर अच्छा खासा ब्याज कमा पाएंगे तो चलिए जानते हैं
Fixed Deposit Offer: हमारे देश भारत में सबसे ज्यादा लोग अपने पैसो को FD या GOLD में निवेश करते हैं क्योकि इन दोनों को सबसे अच्छा निवेश विकल्प माना जाता हैं। जिसमे FD को एक ऐसा निवेश विकल्प माना जाता हैं जिसमे लोग लम्बे समय के लिए पैसा निवेश करना पसंद करते हैं क्योकि इसमें ज्यादा कोई रिस्क नहीं होता हैं।
FD पर 9% से ज्यादा ब्याज देने वाले बैंक
नीचे हमने उन सभी बैंकों के बारे में लिखा हुआ हैं, जिसमे अगर आप FD निवेश करते हैं तो 9% से अधिक ब्याज कमा पाएंगे।
1. Unity Small Finance Bank
FD निवेश पर सबसे ज्यादा ब्याज देने की दौड़ में Unity Small Finance Bankसबसे आगे हैं। ये बैंक आपको Fixed Deposit पर 4.50 से 9.50% तक का ब्याज प्रदान करता हैं। अगर आप इस बैंक में रेगुलर खाताधारक के तौर पर 61 से 90 दिनों के लिए FD निवेश करते हैं तो आपको 5.50% का ब्याज मिलता हैं, वही अगर 91 से 164 दिनों के लिए निवेश करते हैं तो 5.75% का ब्याज मिलता हैं।
Unity Small Finance Bank FD Rate
यूनिटी स्माल फाइनेंस बैंक में 1 साल के FD निवेश पर आपको 7.35% का ब्याज मिलता हैं, वहीं अगर आप 1001 दिनों के लिए FD निवेश करेंगे तो आपको 9% तक का ब्याज प्राप्त हो सकता हैं। दूसरी तरफ यह बैंक सीनियर सिटीजन को 1001 दिनों के FD निवेश पर 9.50% का ब्याज देती हैं जो कि FD पर मिलने पर सबसे ज्यादा ब्याज हैं।
दिन/साल
FD पर मिलने वाला ब्याज (रेगुलर खाताधारक के लिए)
1001 दिन
9% तक का
1 साल
7.35% का प्रति वर्ष
2 साल
7.40% का प्रति वर्ष
3 साल
7.65% का प्रति वर्ष
4 साल
7.65% का प्रति वर्ष
5 साल
7.65% का प्रति वर्ष
Unity Small Finance Bank FD Rates
2. Suryoday Small Finance Bank
यूनिटी स्माल फाइनेंस बैंक के बाद FD निवेश पर आपSuryoday Small Finance Bank के जरिये सबसे ज्यादा ब्याज कमा सकते हैं। ये बैंक FD इन्वेस्टमेंट पर 4.50 से 9.10% का ब्याज अपने खाताधारकों को देती हैं। इस बैंक के रेगुलर खाताधारक को 46 से 90 दिनों के FD निवेश पर 4.50% का ब्याज मिलता हैं।
91 दिनों से 6 महीने के FD निवेश पर 5% का ब्याज और 1 साल तक के निवेश पर 6.85% का ब्याज। वही अगर आप इस बैंक में 2 से 3 साल का FD निवेश करते हैं तो आपको 8.60% का ब्याज मिलता हैं। सीनियर सिटीजन की बात करें तो उन्हें 2 से 3 वर्ष के FD निवेश पर 9.10 फीसदी का ब्याज मिलता हैं।
दिन/साल
FD पर मिलने वाला ब्याज (रेगुलर खाताधारक के लिए)
1 साल
6.85% का प्रति वर्ष
2 साल
8.50% का प्रति वर्ष
3 साल
8.60% का प्रति वर्ष
4 साल
6.75% का प्रति वर्ष
5 साल
8.25% का प्रति वर्ष
Suryoday Small Finance Bank FD Rates
3. Fincare Small Finance Bank
Fincare Small Finance Bank भी FD निवेश पर आपको अच्छा-खासा ब्याज प्रदान करता हैं। इस बैंक में आपको 3.00 से 9.11 फ़ीसदी तक का FD पर ब्याज मिलता हैं। यह बैंक अपने रेगुलर खाताधारकों को 91 से 180 दिनों की FD निवेश पर 5.75% का ब्याज देता हैं, वही 12 से 15 महीनो के FD निवेश पर 7.50% का ब्याज मिलता हैं।
ये बैंक 750 दिनों के FD निवेश पर सबसे ज्यादा 8.51 फ़ीसदी का ब्याज अपने रेगुलर खाताधारकों को देता हैं, अगर बात करें सीनियर सिटीजन की तो उन्हें 750 दिनों के निवेश पर सबसे ज्यादा 9.11% का ब्याज मिलता हैं।
दिन/साल
FD पर मिलने वाला ब्याज (रेगुलर खाताधारक के लिए)
750 दिन
8.51% का प्रति वर्ष
1 साल
7.50% का प्रति वर्ष
2 साल
8.01% का प्रति वर्ष
3 साल
8.00% का प्रति वर्ष
4 साल
7.50% का प्रति वर्ष
Fincare Small Finance Bank FD Rates
इन 3 बैंको के आलावा Equitas Small Finance Bank 4 से 9 फीसदी तक का फिक्स्ड डिपाजिट के ऊपर ब्याज देता हैं, फिर Jana Small Finance Bank हैं जिसमे आपको 3.50 से 9.00 फ़ीसदी तक का ब्याज मिल जाता हैं। अब अगर आप इन बैंको में FD निवेश करना चाहते हैं तो इन बैंको की अधिक जानकारी जरूर लें तभी अपना पैसा इनमे निवेश करें।
इतने लोग कर चुके हैं FD में निवेश
आपकी जानकारी की लिए यह भी बता दें कि एक रिसर्च और रिपोर्ट के अनुसार लगभग 24 मिलियन से अधिक भारतीयों ने अपना पैसा फिक्स्ड डिपाजिट में निवेश किया हुआ हैं और FD में निवेश करने वालो की गिनती दिन प्रतिदिन बढ़ती जा रही हैं।
हम आशा करते हैं कि यह लेख आपको अच्छा लगा होगा, इसे अपने परिवार संग जरूर साँझा करें ताकि उन्हें भी FD निवेश पर फायदा मिल सके। ऐसे ही और लेख पढ़ने के लिए हमारे वेबसाइट के साथ जुड़े रहे।
आम पूछे जाने वाले परेशान: Fixed Deposit Offer
Small Finance Bank क्या हैं?
Small Finance Bank को “लघु वित्त बैंक” कहा जाता हैं। इन्हे RBI द्वारा छोटा बैंकिंग लाइसेंस प्राप्त होता हैं, जिसकी कुछ सीमाएं होती हैं।
SBI Bank में FD रेट क्या हैं?
SBI Bank में रेगुलर खाताधारकों के लिए FD रेट 3.00 से 7.10% तक का हैं, वही सीनियर सिटीजन के लिए 3.50 से 7.60% तक का हैं।